समस्तीपुर/
चकमेहसी भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार के अध्यक्षता में हुई, बैठक का संचालन मंडल महामंत्री किशलय कुमार ने की।
एवँ धन्यवाद ज्ञापन मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो ने की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उपस्थित मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ एवँ बूथ कमिटी को 10 अगस्त तक पूर्ण कर लेना है। विस्तृत बात रखते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबी उन्मूलन के लिए कई योजना लायी गयी, जिससे आज ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदली है।
अब देश के गरीबो को शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन धन खाता, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री अन्न धन योजना, उजाला योजना का लाभ मिलने के बाद गरीबी हटी है एवँ देश के गरीब मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। बिहार में एनडीए की सरकार में हर घर नल जल योजना से लोगो के मुख्य रूप से जल की समस्या से निजात मिली है। इस सभी कल्याणकारी योजना को प्रत्येक बूथों पर जनता के बीच रखना ही भाजपा के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रवक्ता सह विधानसभा प्रभारी कौशल पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने को कार्यकर्ता संकल्पित हैं। बैठक को अन्य सम्बोधित करने वाले में जिलामहामंत्री प्रभात कुमार, राजीव चौधरी, जिला प्रवक्ता सह विधानसभा प्रभारी कौशल कुमार पांडेय, विधान सभा संयोजक इंद्रमणी कुमार गुड्डू रहे।
कार्यक्रम में नए मनोनीत मंडल प्रभारी किसान मोर्चा के जिलामहामंत्री विजय शंकर ठाकुर , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विनय ठाकुर, अनुसुचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन पासवान को पाग एवँ माला से सम्मानित किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार द्वारा किसान के हित मे, एवँ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के समस्याओं के निदान हेतु प्रस्ताव लाया गया, जिसे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मिति से ध्वनिमत से समर्थन देते हुए पारित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में मंडल प्रभारी पुसा राजीव ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य विकास पांडेय, शिवचन्द्र चौधरी, मनीष शर्मा, अवधेश ठाकुर, शुशील मालाकार, कंचन कुमारी, रौशन कुमार, संजीव कुमार, रविकांत कुमार,नवीन ठाकुर,संजीव ठाकुर,अंकित कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।






















































