अमरदीप नारायण प्रसाद।
समस्तीपुर में राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय ने एमएसपी को कानूनी तौर पर लागू करने की मांग सरकार से की है।
उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी को कानूनी गारंटी प्रदान करने वाला एक नया कानून पारित कराना चाहिए।
किसान संगठन खेती की संपूर्ण लागत (C-2+50 फीसदी) पर आधारित फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मांग रहे हैं।
यह मांग काफी पुरानी है लेकिन अब तक सरकार ने इसे पूरा नहीं किया है।
स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट उसकी मूल भावना के साथ लागू नहीं की गई है।
आयोग कहता है कि किसानों को सी-2 फार्मूले पर डेढ़ गुना दाम मिलना चाहिए।
राजद के प्रांतीय नेता ने कहा कि केंद्र सरकार समग्र लागत के आधार पर फसलों का दाम तय करे और उसकी लीगल गारंटी दे तब किसानों की दशा सुधरेगी l





















































