उच्च विद्यालय के जर्जर भवन का जल्द हो निर्माण…. विधायक

974

अमरदीप नारायण प्रसाद

  • समस्तीपुर,

शहर कि सबसे पुरानी विद्यालय छात्रधारी इंटर विद्यालय इन दिनों काफी जर्जर हो चुकी है। जर्जर विद्यालय के भवन निर्माण का निर्माण जल्द से जल्द सरकार कराये। उक्त बातें रविवार की सुबह पत्रकारों से बात करते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने कही। उन्होंने ने कहा कि छत्रधारी इंटर विद्यालय जर्जर हो चुकी है बावजूद विद्यालय में वर्ग कक्ष का संचालन किया जा रहा है ।जबकि जिला प्रशासन उस भवन को जर्जर घोषित करते हुए शिक्षण कार्य बंद करने का आदेश भी जारी कर चुकी है। बावजूद वर्ग कक्ष के अभाव में करीब 2 हजार से 3 हजार छात्रों का वर्ग संचालन उसी जर्जर भवन के वर्ग कक्ष में की जा रही है। जो किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। छात्रधारी इंटर विद्यालय के अलावे राष्ट्रीय उच्च विद्यालय दलसिंहसराय, अशोक स्मारक उच्च विद्यालय सुल्तानपुर घटहो सहित दर्जनों ऐसे विद्यालय हैं जो काफी जर्जर है। जिसका वर्ग कक्ष का निर्माण होना आवश्यक है ।बावजूद मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षा मंत्री तक को इस बाबत पत्राचार कर कई बार अवगत करा दी गई है ।बावजूद विद्यालय भवन का निर्माण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। समय रहते जर्जर भवन के जगह नए भवन का निर्माण होना आवश्यक है ।इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। मेरे प्रयास से ही बालिका उच्च विद्यालय भवन निर्माण की मंजूरी मिली। जिसका शिलान्यास भी मैंने किया था। परंतु राशि आवंटन नहीं होने के कारण भवन का निर्माण में देरी हो रही है ।कई बार इसके लिए भी पत्राचार मेरे द्वारा की गई है ।बावजूद भवन की राशि का आवंटन सरकार के द्वारा नहीं की जा रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे बताया कि उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के कई एकड़ कृषि योग्य भूमि पर जल जमाव होने के कारण सैकड़ों किसानों का फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। हम सरकार से मांग करते हैं कि जलजमाव के कारण भी हुई फसल क्षति का मुआवजा सरकार निर्धारित करते हुए किसानों को जल्द से जल्द मुआवजे की राशि का भुगतान करने की व्यवस्था करें ।दलसिंहसराय के बदढ़िया चौर में जल जमाव के कारण दर्जनों किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है । जलमाव के कारण खेती भी सम्भव नही हो पा रही है । जलजमाव का मुख्य कारण जल निकासी है । जिसके लिए जिलाधिकारी को जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा पत्राचार किया गया है। मैं मैं भी अपने अस्तर से जिलाधिकारी से बात कर दलसिंहसराय के बसढ़िया चौर से बलान नदी बाईपास नाला की उड़ाही के लिए प्रयास किया। हालाकी प्रशासन के द्वारा बलान नदी नाला की उड़ाही कराई जा रही है। उन्होंने ने आगे कहा है दलसिंहसराय और उजियारपुर का क्षेत्र खेल और कला का हब है । यहां के कई प्रतिभावान बालक और बालिकाओ ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। कला के क्षेत्र में कलाकारों ने अपना परचम लहराया है । खेल के विकास को लेकर मैं लगातार प्रयासरत हूँ । मैने अपने निधि से आरबी कालेज के इनडोर सडेडिम में अतयआधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया । इसके साथ ही ओपेन जिम उपकरण भी कालेज परिसर में लगवाया हूं । आगे भी खेल और कला के क्षेत्र के विकास को लेकर प्रयास कर रहा हूँ । इस दौरान राजद के प्रदेश सचिव नन्दकिशोर महतो, प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर हुसैन, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, मीडिय प्रभारी राजदीपक, महेंद्र राय, पुण्जय कुमार, संजीव कुमार, आदि राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here