खेग्रामस का 8 वां राष्ट्रीय सम्मेलन 21-22 नवंबर 2026 झारखंड के गिरीडीह में

32

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर से बीस प्रतिनिधि सामिल होंगे -* सत्यदेव राम

दिसंबर माह में खेग्रामस जिला सम्मेलन कराया जायेगा – जीवछ पासवान

समस्तीपुर, 05 नवम्बर 2026; खेग्रामस जिला कमिटी की बैठक का. उपेन्द्र राय के अध्यक्षता में एवं का. जीवछ पासवान के संचालन में माले जिला कार्यालय, मालगोदाम चौक, समस्तीपुर में सम्पन्न हुई।बैठक में खेग्रामस 21-22 नवंबर 2026 को खेग्रामस का 8 वां राष्ट्रीय सम्मेलन झारखंड के गिरीडीह में सम्पन्न कराने, खेग्रामस जिला सम्मेलन कराने, रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष चल रहे घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम को और मजबूत करने आदि पर बिचार किया गया। बैठक की शुरुआत पार्टी पाॅलित न्यूरो सदस्य एवं पार्टी के संस्थापकों में से एक का. स्वदेश भट्टाचार्य, समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य का. फूलेन्द्र प्रसाद सिंह, एवं खेग्रामस जिला व राज्य कमिटी सदस्य का. शुशील कुमार के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि से हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के बतौर उपस्थित खेग्रामस राष्ट्रीय अध्यक्ष का. सत्यदेव राम ने कहा कि मोदी के 12 साल देश के लिए और खासकर मेहनतकशों के लिए त्रासदी से भरा रहा है। खेती किसानी पर हमलों को लेकर रोजी-रोटी, रोजगार, शिक्षा और शिक्षण संस्थानों पर लगातार हमले भी हुए हैं। लाखों परिवारों को उजाड़ा गया है। वहीं न्यूनतम मजदूरी कम रखकर ठेका, नियोजन, संविदा और आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत लाखों कर्मियों की अरबों-खरबों की मजदूरी की लूट इतिहास में सबसे बड़ी लूट के रूप में दर्ज हो रहें हैं। ऐसी परिस्थिति में खेग्रामस का राष्ट्रीय सम्मेलन झारखंड के गिरीडीह में 21-22 नवंबर को होना है। हम खेत मजदूरों के समस्याओं के निदान हेतु राष्ट्रीय सम्मेलन में कार्यक्रम बनाया जायेगा। बैठक में का. प्रभात रंजन गुप्ता, तनजय प्रकाश, अर्जुन दास, संजीत पासवान, अवधेश दास, रमेश महतो, पांचू राम, मो. आले, विरेन्द्र राम, सोमा देवी , बैद्यनाथ राम, बृजू पासवान आदि ने अ‌पना बिचार रखा।
जीबछ पासवान!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here