: समस्तीपुर जिले के भागवत ठाकुर हाई स्कूल किसनपुर के खेल की मैदान को अवर निबंधक किसनपुर द्वारा जबरन अतिक्रमण कर दीवार दिया जा रहा है के खिलाफ में इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) के बैनर तले प्रखंड संयोजक संजीत पासवान एवं किसान नेता सुनिल कुमार राय द्वारा आज चौथे दिन आमरण अनशण जारी है और स्थानीय व जिला प्रसाशन कुम्भकरणी की तरह सोये हुई है अनशणकारियों की हालत बिगड़ रही है आज अनशण के समर्थन में महागठबंधन की ओर से राजद,भाकपा(माले) की ओर से किसनपुर के भ्रष्ट कमीशनखोड़ व जमीन चोर रजिस्टार का अर्थी जुलूस रहुआ गांव से निकालकर चट्टी चौक,वारिसनगर बाजार होते हुए थाना चौक पर दाहसंस्कार किया गया।इस अर्थी जुलूस को माले नेतासह खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान,भाकपा(माले) प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान,सत्यनारायण नायक,धनहर पंचायत के मुखिया सह राजद नेता पवन कुमार राय,श्याम राय,अवकाशप्राप्त शिक्षक रामचंद्र राय, रामपुर विशुन पंचायत समिति सदस्य अमरेन्द्र राय,पप्पु राय,मुकेश राम,देवेन्द्र ठाकुर, सपंच शिवकुमारी देवी जयचंद पासवान,जीवछ राम एतवारीपासवान,मुन्ना साह,श्यामसुंदर देवी,फोलो देवी,आदि ने संबोधित किया।





















































