गाड़ी में बम रहने कि सूचना पर विधायक के उड़े होश

752

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर । 02553 वैशाली ट्रेन जो सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन में बम रहने कि सूचना पर विधायक विद्यासागर निषाद के होश उड़ गए। बताया जाता है कि विधायक विद्यासागर निषाद वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से अपने पुत्र सौरभ कुमार के साथ दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में बैठे हुए थे। तभी किसी महिला ने विधायक को दूरभाष पर सूचना दिया की आपकी गाड़ी में बम है। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना स्थानीय जीआरपी को दी। जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच कर उक्त ट्रेन के दो डिब्बे के जांच डॉग एस्कवाएड से कराई मगर कही बम नहीं मिला।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here