गावपुर योगी चौक पर विकास चूरा मिल एवं किराना स्टोर से हाथियार के बल पर दो लाख लूटा।

475

लूट के बाद स्थानीय व्यापारी दहशत का माहौल।

दो दिन पहले इसी पंचायत के दो बदमाश पिस्टल के साथ हुआ था गिरफ्तार।

उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गावपुर पंचायत स्थित गावपुर योगी चौक पर एक किराना स्टोर से हाथियार के बल पर अज्ञात बदमाशों ने दो लाख रुपए लूट की घटाना को अंजाम दिया है, विदित हो कि विकास चूरा मिल व किराना स्टोर के नाम से मशहूर दुकानदार के साथ ऐसे घटाना को अंजाम दिया गया बताया जा रहा है कि बदमाश चार की संख्या में दूकान पर रात्रि के करीब नौ बजे आ धमके थे जब किराना दुकानदार कैश मिला कर दूकान बंद करने ही वाला था सभी के हाथ में हथियार था जिसे दिखा कर लूट की घटाना को अंजाम दिया गया, आपको बता दें कि दो दिन पूर्व ही इसी पंचायत का दो बदमाश पिस्टल बेलारी पंचायत में लहराया था जिसकी सुचना थाना प्रभारी अनिल कुमार को दिया गया तो उन्होंने अपनी तत्परता से दोनों को बेलारी हाई स्कूल के पास से दबोचे और जेल भेज दिया सूत्रों से यहीं भी बात सामने आ रही थी कि उस बदमाश को छुड़ाने एक जनप्रतिनिधि मोटी रकम की भी उगाही किया था लेकिन सफल नहीं हुआ, वहीं रात्रि में लूट की घटाना के सन्दर्भ में थाना प्रभारी अनिल कुमार को मोबाइल पर कॉल लगाया गया कॉल बात नहीं होने से उनका पक्ष नहीं जाना जा सका, जबकि सूत्र का यह भी कहना है कि रात्रि में ही दो से तीन की संख्या में बदमाश को भगवानपुर देसुआ पंचायत पुछताझ के लिए उठाया भी गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here