गेहूं के खेत में मिला एक युवक की लाश।

408


समस्तीपुर से फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरपुर सिलोत गांव में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई है मृत युवक सिलौत गांव का ही राज कपूर बताया जाता है शव गांव से गुजरने वाले सिक्सलाइन के समीप एक गेहूं के खेत से मिली है।
शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर जुटे हुए हैं घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है घटना से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है लोग हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं शव की स्थिति को देखने से प्रतीत होता है की किसी धारधार हथियारों से बड़ी निर्दता से उसकी गला काट दी उसके बाद शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गेहूं के खेत से कुछ दूरी पर एक ही स्थान पर मृतक का चप्पल मिला है साथ ही भारी मात्रा में खून भी बिखरा मिला है घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है परिवार के लोगों का कहना है कि दो टोटल चालक नशापन करने के लिए राज कपूर के पास अक्सर आते थे आशंका जताई जा रही है कि टोटो चालकों ने इसकी हत्या कर दी वैसे इसको लेकर अभी तक किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।बताया जाता है कि सिलोत में कुछ लोगों ने खेत के समीप खून बिखरा हुआ देखकर लोगों को सूचना दी इसके बाद पास के ही गेहूं के खेत में युवक की खून से लथपथ शव मिला शव देखते ही लोगों ने उसकी पहचान कर ली इसके बाद घर के लोग भी पहुंच गए युवक का शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी पिंकी प्रसाद और डीआईयू कि टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुच मामले जांच में जुट गई है।थाना अध्यक्ष का बताना है की धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई है पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच में जुटी है जल्द ही हथियारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here