चंद्रबली ठाकुर का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति!

457

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट द्वारा पुसा प्रखंड के कुबौलीराम शिवालय मंदिर परिसर में पूर्व विधायक स्वर्गीय चंद्रबली ठाकुर को श्रद्धांजलि देने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कुबौलीराम के मुखिया रामबाबू सिंह तथा संचालन नीरज भारद्वाज ने किया।
इस मौके पर भूमिहार ब्रह्ममन समाजिक फ्रंट के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहे की पुर्व विधायक स्व0 चन्द्रबली ठाकुर जी समाज के सभी वर्गों के प्रति स्नेह, सद्भाव व मदद करने का सदैव भावना रखते थे। उनके निधन से पूरा समाज मर्माहत है। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं तथा समाज के लोगों से अपील करते हैं कि आप स्वर्गीय चंद्रबली ठाकुर के द्वारा समाज के लिए किए गए अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उनके स्मृति को जीवंत रखेगें। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय ठाकुर के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस अवसर पर जिला केशरी विशेश्वर ठाकुर मुखिया मृत्युंजय ठाकुर, सुनील ठाकुर, मनोज ठाकुर, रजनीश कुमार रौशन कन्हैया सिंह गोपाल शर्मा विपिन सिंह सत्यवीर सिंह अशोक चौधरी श्याम किशोर सिंह विमल कुमार गोलु संजीव सिंह मृत्युंजय कुमार मृणाल कुमार अरूण सिंह चन्दमोहन सिंह राकेश कुमार अशोक सिंह जय कुमार राकेश कुमार कर्मवीर सिंह वशिष्ठ ठाकुर सहित कई लोगों उपस्थित थे पुर्व विधायक स्व0 चन्द्रबली ठाकुर जी श्रद्धांजलि समारोह मे धन्यवाद ज्ञापन गोपाल शर्मा किय!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here