समस्तीपुर में टोटो पर महिला का पर्स काटकर दो हज़ार उड़ाने का आरोप, तीन महिलाएं हिरासत में!

33

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र में अनुरूप टॉकीज बाइपास के पास पर्स काटकर रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सरिता कुमारी के आवेदन के अनुसार, वह अपनी जेठानी के साथ मालती गांव से टोटो पर सवार होकर समस्तीपुर आ रही थीं। इसी दौरान चांदनी चौक से आगे तीन अज्ञात महिलाएं टोटो पर सवार हुईं।
अनुरूप टॉकीज के पास किराया देने के दौरान सरिता ने देखा कि उनका पर्स कटा हुआ है और उसमें रखे करीब दो हज़ार गायब हैं। शिकायत के बाद मौके पर मौजूद नगर थाना पुलिस की टीम ने तीनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लाया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पूछताछ के दौरान तीनों ने पर्स काटने की बात स्वीकार की और उनके पास से करीब दो हज़ार बरामद हुए।
पीड़िता ने इस मामले को लेकर नगर थाना मे आवेदन दिया था ।नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिला चोर को गिरफ्तार कर न्यायीक अभिरक्षा मे भेज दिया है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here