चकमेहसी मे सीएसपी को लूट की योजना बनाते हुए कुल 05 अपराधीयों को अवैध हथियार, गोली के साथ।

510

अमरदीप नारायण प्रसाद

अपराधीयों के कब्जे से एक लोडेड देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, जिन्दा गोली एवं एक मोटर साईकिल एवं 05 मोबाईल बरामद ।

विगत दिनों समस्तीपुर जिला में अपराधकर्मियों के द्वारा सी०एस०पी० संचालकों एवं समूह संचालकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा था तथा राह चलते लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा घटना की उद्भेदन एवं अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए लगातार मानवीय आसूचना/ तकनीकी कार्य के आधार पर अपराधकर्मियों का पता लगाने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही थी। साथ ही हाल के दिनों में गंभीर अपराधिक घटनाओं में जेल से जमानत पर छूटे अपराधकर्मियों की गतिविधि पर नजर रखने के लिये जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 17.11.2023 को चकमेहसी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की परना से कलौंजर जाने वाली सड़क के बगल में बागमती नदी के पास स्थित आम के बगीचे में कुछ अपराधकर्मी जमा हो कर एक बड़ी अपराध करने की योजना बना रहे है। मिले गुप्त सूचना के आधार पर चकमेहसी थानाध्यक्ष एवं उसकी टीम के द्वारा उक्त बगीचा में छापामारी कर कुल 05 अपराधकर्मी को अवैध देशी पिस्टल, देशी कट्टा, गोली, मोबाईल एवं मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया एक अपराधी भागने में सफल हो गया। पूछ-ताछ के क्रम में पकड़ाये अपराधकर्मियों ने बताया कि ये लोग आज सी०एस०पी० संचालक के साथ लूट-पाट की घटना करने की योजना बना रहे थे। भागे अपराधी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इन सभी गिरफ्तार अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। ये लोग पूर्व में भी लूट-पाट की घटना को अंजाम दे चुके है।

बरामदगी:

  1. 01 लोडेड 09 एम.एम. का देशी पिस्टल एवं 02 जिन्दा गोली
    02 01 देशी कट्टा
    03 05 मोबाइल।
    04.01 ग्लैमर मोटर साईकिल ।

गिरफ्तार

  1. अभिषेक कुमार, पे०-दिनेश राय, स 10-लोहरखा, थाना- हत्था ओ०पी०, जिला-मुजफ्फरपुर।
  2. रोशन कुमार, पे० – नवीन राय सा०-कल्याणनगर, थाना- हत्था ओ०पी०, जिला-मुजफ्फरपुर।
  3. मनीष कुमार, पे0- वकील राय, सा०-कल्याणनगर थाना हत्था ओ०पी०, जिला-मुजफ्फरपुर।
  4. शिवम कुमार, पे0- अनिल महतो, सा०-जितवरिया थाना कल्याणपुर जिला- समस्तीपुर।
  5. निरज सहनी उर्फ बाबा पेठ- शम्भु सहनी सा० सोरमार, थाना-चकमेहसी, जिला- समस्तीपुर।

छापेमारी दल

  1. संजय कुमार पाण्डेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, समस्तीपुर।
    02 पु०नि० मुकेश कुमार, डी०आई०यू० प्रभारी, समस्तीपुर।
  2. पुनि0 चन्द्रकान्त गौरी, पूसा पूजा।
  3. पु०अ०नि० प्रियरंजन कुमार, पूसा थाना
  4. पु0अ0नि0 ​​दिव्यज्योति कुमारी, चकमेहसी विध्वंस |
  5. पु०अ०नि० शेखर सुमन, चकमेहसी थाना ।
  6. स०अ०नि० परशुराम सिंह, चकमेहसी थाना ।
    08 स०अ०नि० नौशाद अंसारी, चकमेहसी थाना ।
  7. पु0अ0नि0 फैजुल अंसारी, डी०आई०यू० शाखा ।
  8. पु0अ0नि0 राहुल कुमार, डी०आई०यू० शाखा ।
  9. पु0अ0नि0 अशोक कुमार, डी०आई०यू० शाखा ।
    12 . पु0अ0नि0 राजन कुमार, डी०आई०यू० शाखा ।
  10. सि0-815 अखिलेश कुमार, डी०आई०यू० शाखा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here