मधुबनी : घर पुताई के लिए कोसी नदी से मिट्टी निकालने के कर्म में चट्टान गिरने से एक 10 वर्षीय किशोरी की हुई मौत जबकि 2 लोग घायल/मधुबनी मधेपुर प्रखंड के अंतर्गत भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा के बकुवा पंचायत के जोगिया गांव के वार्ड नंबर 10 के निवासी मोहम्मद अब्दुल की 10 वर्षीय पुत्री तथा पुत्र कोसी नदी से मिट्टी निकालने के क्रम में अचानक चट्टान गिरने से दोनों भाई बहन मिट्टी के अंदर धंस गए। शोरगुल एवं तेज आवाज सुनाई देने के बाद वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तथा स्थानीय लोगों के द्वारा मिट्टी हटाया गया तब तक 10 वर्षीय ना सारा इस दुनिया को अलविदा कह चुका था। वही उनके भाई का हालत गंभीर है तथा दोनों घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर में लगातार जारी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।






















































