समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालय में श्रद्धालुओं ने पहली सोमवारी पर एक बार फिर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।पवित्रा श्रावण मास की प्रथम सोमवारी को जलाभिषेक किया।जटमलपूर स्थित बाबा तिलकेश्वर नाथ के मंदिर में गंगा घाट से जल लेकर कांवरियों ने जलाभिषेक किया।वहीं दूसरी ओर मनोकामना मंदिर बिरसिंहपुर में भी काफी संख्या में भीड़ देखी गई।मालीनगर,सैदपुर,सोरमार,चकमेहसी,वासुदेवपुर,मथुरापुरटारा,अंजना,मंजिल मुबारक छठियारी पोखर,वैदेहीनगर डरौरी,आदि शिवालय में भी लोगों ने जलाभिषेक किया।























































