आज सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना हुई।समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 8 मूसेपुर बजरंग बली चौक पर नव निर्मित नर्मदेशवर महादेव मंदिर का आज प्रथम सोमवारी को शिवलिंग की स्थापना की गई, जिस पावन अवसर पर 251 कन्याओं के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जो लंगोटिया घाट से जल बोझकर मंदिर परिसर पहुंचा फिर पंडित के मंत्र उच्चारण के साथ कलश स्थापना भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा ,हवन एवं 24 घंटे के लिए अष्टयाम महायज्ञ आरंभ हुई, इस यज्ञ में जीतन पासवान, दिनेश पासवान, रंजीत पासवान, प्रमोद पासवान, धर्मेंद्र पासवान, मोहन पासवान, धर्म पासवान, विजय सिंह, पूर्व मुखिया रामबली महतो, सूरज कुमार, पूर्व उप प्रमुख शिव शंकर महतो, आदि स्थानीय ग्रामीण अहम भूमिका निभा रहे हैं,
























































