समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष 9 लोग घायल हो गए। तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर किया। स्वजन के सहयोग से घायलों को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने घायलों की पहचान मधुरापुर गांव के 32 वर्षीय हदिशा खातुन,27 वर्षीय मो०फारूक ,35 वर्षीय सहाना खातुन,45वर्षीय नसीमा खातुन,16 वर्षीय मो०अहमद40वर्षीय अजीमा खातुन,19वर्षीय सबरीन खातुन वही अकबरपुर गांव निवासी पिता घनश्याम प्रसाद सिंह के पुत्र 24 वर्षीय सुजीत कुमार सिंह के रूप में की गई।सोमनाहा गांव निवासी लालु राउत 31 वर्षीय के रूप में की गई।सुजीत कुमार सिंह,नसीमा खातुन व सबरीन खातुन की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी.के ठाकुर ने दी।























































