संजय भारती
समारोह। जन सुराज के युवा नेता सह रोसड़ा संगठन जिला के मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर पासवान ने बताया कि पिछले 35 वर्षों बिहार बदलाव को लेकर जब भी किसी कालखंड में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को लिया जाएगा तो बांकीपुर की देवतुल्य जनता का नाम स्वर्णिम अक्षरों में होगा साथ ही बांकीपुर की देवतुल्य जनता को आभार प्रकट करते हुए बताया कि आपने पूरे बिहार को बदलाव का रास्ता दिखाया है और सत्ता की आड़ में अहंकारी अन्याय और तानाशाह हो चुकी सरकार पर जो विराम लगाया वो बिल्कुल अद्भुत अकल्पनीय अविश्वसनीय है साथ ही उन्होंने यह भी कहा है बिहार के नेताओं द्वारा जो पिछले लगभग 35 – 40 वर्षों से लोकतंत्र में वंशवाद परिवारवाद की जकड़न को भी जड़ से उखाड़ कर फेंक के पहला चोट दिया गया पूरे देश में यह ऐसा पहला ऐसा चुनाव देख गया जो जात पात धर्म मजहब हिन्दू मुस्लिम अगड़ा पिछड़ा अरवा उसना भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों ने अपने एवं बिहार के भविष्य को ध्यान में रखते हुए काबिलियत और योग्यता को प्राथमिकता देकर चुनाव किया अंत में युवा नेता श्याम सुन्दर पासवान ने यह भी बताया कि लोकतंत्र में मज़बूत विपक्ष का होना बेहद ही जरूरी होता है जिस प्रकार से प्रदेश में तानाशाह होकर सत्ता में सरकार मनमानी कर रही थीं और सदन में दिन प्रतिदिन विपक्ष कमजोर वो पछड़ते हुए नजर आ रहीं थी लोगों में ऐसा डर होने लगा कि सत्ता में बैठे तानाशाह हो चुकी सरकार कहीं विपक्ष को कुचल ना दे खैर उस डर को भी बांकीपुर की जनता ने खत्म कर दिया उन्होंने यह भी बताया कि जन सुराज को या जन से जुड़े लोगों को कोई डराने की हिमाकत नहीं कर सकता अब बिहार का नया सवेरा हुआ है बांकीपुर से बदलाव की शुरुआत पूरे प्रदेश में फैलेंगी और बांकीपुर की प्रबुद्ध जनता से बिहारवासी सिख लेकर बिहार नव निर्माण के संकल्पों की भी सपना को पूरा कर समृद्ध की निर्माण करेगी।























































