जनता ने फूंका आंदोलन का बिगुल

38


समस्तीपुर मंडल के वारिसनगर-कल्याणपुर- हायाघाट थाने की जनता ने स्वहित में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है और अब गेंद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व सरकारी- व्यवस्था के हाथ में है।
मामला कल्याणपुर थानाधीन अजना पंचायत के मधुबन होकर गुजरने वाली फोर लेन आमस-दरभंगा सड़क की है, जहां प्राधिकरण ने लोगों को झांसे में रखकर उनकी जीविका की भूमि क्रय तो कर लिया, लेकिन अब फोर लेन से जोड़ने वाली सड़क देने से इंकार कर रहा है, जिससे आम जनता का आक्रोशित होना स्वाभाविक है।
आदर्श मिथिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ परमानन्द लाभ व कल्याणपुर के पूर्व प्रमुख मो इफ्तेखार अहमद के नेतृत्व में सैंकड़ो स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मंत्री नितीन गड़करी , स्थानीय सांसद और विधायक क्रमश: शाम्भवी चौधरी एवं महेश्वर हजारी तथा जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा सहित प्राधिकरण को ई-मेल और स्पीडपोस्ट के माध्यम एक मांग-पत्र व स्मार-पत्र उचित कार्रवाई के लिए भेजा है।
पत्र में मधुवन में उपलब्ध जमीन पर फोर लेन से जोड़ने वाली सड़क (सम्पर्क-पथ) देने की मांग करते हुए कहा गया है कि इससे हजारों जनता लाभान्वित होगी,साथ हीं वे कमिश्नरी दरभंगा, जिला समस्तीपुर, राजेन्द्र कृषि केंद्रीय विश्वविद्यालय ,पूसा, अनुमंडल रोसड़ा से सीधे जुड़ सकेंगे। शासन-प्रशासन की उपेक्षा की स्थिति में वे उग्र आंदोलन के लिए भी कमर कस चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here