समस्तीपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फोकल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने भूकंप एवं भूकंप से बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से बताया।वहीं शिक्षक विमल कुमार साह ने बच्चों के कौशल विकास एवं अभ्यास पर फोकस किया।उन्होंने भूकंप के समय बचाव के लिए मॉक ड्रिल करवाया एवं भूकंप के कारण चोटग्रस्त या बीमार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने के तरीका का प्रदर्शन कराया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि भूकंप के समय अंतरराष्ट्रीय मानक झुको,उठो,पकड़ो के सिद्धांत को याद रखना चाहिए और उसका उपयोग कर सुरक्षित रहना चाहिए। मौके पर शिक्षक विमला कुमारी, कैलाश राम,संजीव कुमार झा, रुचि वर्मा आदि ने सहयोग किया।
Home चंद्रकांता न्यूज़ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।























































