जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में पौधा रोपण कार्यक्रम!

687

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर: जन शिक्षण संस्थान, समस्तीपुर (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में सोमवार को मथुरापुर झील्ली चौक वारिसनगर के समीप G20 सम्मेलन पर जन भागीदारी “कार्यक्रम के अंतर्गत पौधा रोपण एवम जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी इरशाद आलम द्वारा किया गया। श्री अधिकारी ने इस बात पे प्रकाश डाला के जिस प्रकार जीवन जीने के लिए मनुष्य को जल एवम भोजन की जरूरत होती है उसी प्रकार जिंदा रहने के लिए स्वच्छ हवा की भी जरूरत होती है और स्वच्छ हवा के लिए पर्यावरण का स्वच्छ होना भी जरूरी है। इसलिए इस जागरूकता रैली के माध्यम से लोगो के बीच पर्यावरण को स्वच्छ एवम शुद्ध रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित निदेशक श्री अमरदीप कुमार ने छात्र एवम छात्राओं को अधिक से अधिक पौधा लगाने हेतु संकल्प दिलाया। इस अवसर पर संतोष कुमार राम नरेश सिंह, सोनू कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, अजमत अली, रमेश कुमार शर्मा, श्यामली सिंह आर्चना देवी जोहरा जबी रोजी खातून एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here