जन समस्याओं को अनसुना एवं टालमटोल करते हैं अधिकारी- बंदना सिंह

636

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर : ताजपुर

ताजपुर बाजार, नगर परिषद एवं प्रखण्ड क्षेत्र से जलजमाव दूर करने को लेकर युद्धस्तर पर नाला निर्माण शुरू करने, चकहैदर हौदा का गायब रजिस्टर टू उपलब्ध कराकर 5-6 वर्षों से बाकी किसानों के रसीद काटने एवं दाखिल- खारिज में घूसखोरी- मनमानी बंद करने, मोतीपुर वार्ड-11 स्थित बंद पड़े आंगनबाड़ी भवन में केंद्र स्थानांतरित करने, मोतीपुर वार्ड-10, दरगाह रोड, फलमंडी रोड, ओलियापीर- भेरोखरा रोड, बहेलिया टोला रोड समेत अन्य सभी जर्जर सड़क निर्माण करने, बहादुरनगर समेत संपूर्ण प्रखण्ड के भूमिहीन को चिंहित कर वास भूमि एवं आवास देने, सरसौना वार्ड-4 मुसहरी, फतेहपुरवाला दलित टोला वार्ड-10, फतेहपुर वाला वार्ड-11 स्थित नवसृजित विद्यालय का भवन निर्माण करने, भारतमाला सड़क परियोजना एवं तिरहुत गंडक नहर परियोजना में किसान- मजदूरों का शोषण बंद करने, बंचितों को राशनकार्ड, छूटे सदस्यों का नाम राशनकार्ड में जोड़ने, पीलाकार्ड धारकों के राशन में अनियमितता की जांच कराने, सिर्फ चावल के जगह पूर्व की भांति गेहूं- चावल उपभोक्ताओं को देने समेत प्रखण्ड के सभी दलित टोला- मुहल्ला में पहुंच पथ की व्यवस्था करने , आवास के चयनित लाभूकों का सूची प्रखण्ड एवं पंचायत भवन पर टांगने, हाट-बाजार के लिए उठाव के बाबजूद मिट्टी तेल वितरण नहीं करने वाले भेंडर का लाईसेंस रद्द करने, प्रखंड मुख्यालय में आधारकार्ड सुधार केंद्र खोलने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले 1 जून से अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन अंचल मुख्यालय पर शुरू करेगी!
इस आशय का निर्णय रविवार को मोतीपुर वार्ड- 10 में संपन्न भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी की बैठक में लिया गया!
बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया!
माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह बतौर अतिथि बैठक में मौजूद थीं! ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, आसिफ होदा, संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किया.
खेग्रामस एवं किसान महासभा के सदस्यता में तेजी लाने, 22 मई को बाजोपुर जेल चौक पर आहुत किसान महासभा के जिला सम्मेलन में किसानों के भाग लेने एवं कोष संग्रह करने समेत अन्य कई सांठनिक एवं राजनीतिक निर्णय बैठक में लिया गया!
माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान के प्रति सुशासन के अधिकारी गंभीर नहीं है!छोटी- छोटी समस्या जिसका आसानी से समाधान हो सकता है, अधिकारी टालमटोल एवं मनमानी करते रहते हैं!प्रखण्ड, अंचल, नगर परिषद, मनरेगा एवं आपूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. शिकायत करने पर केश- मुकदमों में फंसाने की धमकी दिया जाता है!ऐसी स्थिति में जनांदोलन ही एक रास्ता बचा है!
उन्होंने ताजपुर वासियों से अपील किया कि विकास की रौशनी से बंचित ताजपुर को विकास की पटरी पर लाने को लेकर जारी भाकपा माले के आंदोलन को तन-मन-धन से सहयोग दें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here