जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग।

654

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोराई पंचायत सरकार भवन के बगल के वार्ड 4 तालाब की ऊराही को लेकर मनरेगा में रोजगार सेवक के द्वारा कार्य की एंट्री संख्या 0518 00 1 00 6/wc/20580446 वित्तीय वर्ष 23/24 मैं कराई गई। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार देना उसकी धज्जियां उड़ाते हुए ट्रैक्टर जेसीबी के द्वारा तालाब की ऊराही कराने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीण वार्ड 4 के स्वर्गीय नवल किशोर साह के पुत्र रवि शंकर कुमार ने मजदूर हित में मनरेगा पदाधिकारी से पूर्व में शिकायत जताई ,मामला ढाक के तीन पात निकले। पीओ महेश कुमार भगत से पूछे जाने पर बताया गया कि मनरेगा से एस्टीमेट नहीं बना है, पी ओ कार्य पर पर्दा डालना चाहते हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि कार्य कराने वाले ग्रामीणों के हाथ ₹600 प्रति ट्रेलर की बिक्री कर काफी अवैध ढंग से पैसा कमाए हैं पैसा कमाने वालों में शिकायत आवेदन में राजीव कुमार महतो अजय महतो विश्वजीत कुमार सोनू कुमार विष्णु देव महतो आदि शामिल है। जिलाधिकारी कार्यालय के शिकायत संख्या 1762/27,05,23 शिकायत आवेदन में अंकित है। इधर शिकायतकर्ता का कहना है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here