डीएम व एसपी ने अंतरजिला सीमा का किया निरीक्षण दिए निर्देश!

479

अमरदीप नारायण प्रसाद

विद्यापतिनगर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने अंतरजिला सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने समस्तीपुर- बेगूसराय सीमा के शेरपुर व वाजिदपुर पुल चौक जायजा लिया। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ महताब अंसारी, सीओ कुमार हर्ष व अन्य अधिकारियों को आवश्यक तैयारी तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने बेगूसराय सीमा पर वाहन चेकिंग कर, अपराधियों और शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने, अवैध कैश के लेनदेन पर नजर रखने सुरक्षा के मुद्दे पर विचार विमर्श किया। साथ ही डीएम ने बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष को आपसी समन्वय बना कर लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रखंड के सुदूर इलाकों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here