डीबीकेएन कॉलेज नरहन में एसएफआई ने लगाया सदस्यता कैंप!

401

अमरदीप नारायण प्रसाद

मौके पर छात्रों को संगठन के कार्यक्रम एवं संविधान से अवगत कराया

विभूतिपूर/समस्तीपुर: एसएफआई के तत्वाधान में प्रखंड के डीबीकेएन महाविद्यालय नरहन में सदस्यता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान छात्रों में संगठन से जुड़ने के प्रति जबर्दस्त उमंग देखा गया।सदस्यता आभियान एसएफआई राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार के निर्देशन एवं जिला कमिटी सदस्य प्रिंस कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।मौके पर उपस्थित छात्रों को एसएफआई राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार ने छात्रों को संगठन के कार्यक्रम एवं संविधान से अवगत कराने के साथ साथ स्वाधीनता ,जनवाद,समाजवाद के लक्ष्य को अंगीकार कर आगे बढ़ाने एवं संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।छात्र नेता प्रिंस कुमार ने कहा कि प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में जाकर छात्रों को संगठन से जोड़ा जायेगा एवं नई दोषपूर्ण शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र गोलबंदी पर जोर दिया जायेगा।इस दौरान सैंकड़ों छात्रों को नामांकन कार्य में सहायता भी छात्र नेताओं द्वारा किया गया।
इस मौके पर रोहित कुमार,सचिन कुमार,धीरज कुमार,कविता कुमारी,रोहन कुमार,चंदन कुमार,मुस्कान कुमारी,मो०सुफियान,पप्पू कुमार,संतोष कुमार,सुमन कुमारी,सरिता कुमारी,काजल कुमारी,मीरा कुमारी,अतुल कुमार,अमृता कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,शिवानी कुमारी,अमन कुमार,नीरज कुमार,सुधांशु कुमार,मो०प्यारे सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं संगठन की सदस्यता ग्रहण किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here