अमरदीप नारयण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र मे 14.08.2026 को हॉस्पीटल चॉक पर स्थित रेफरल हॉस्पीटल समस्तीपुर के पास 03 अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से वादी राजकुमार चौधरी को बात में उलझाकर मोटरसाईकिल रजि०स०-BRO6Z2477 के डिक्की से 30,000 रूपया चोरी कर लिया गया था। जिस संबंध में ताजपुर थाना कांड स0-186/26, दि०-14.08.2026, धारा-303 (2) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया।
घटना के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, सदर-1 समस्तीपुर के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। गठित SIT टीम कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार सक्रिय थी। इसी क्रम में घटना में शामिल अपराध कर्मी 1- अमरजीत तिवारी पिता-दिलिप तिवारी साकिन-सोखरा वार्ड स0-18 2-अभय मिश्रा उर्फ विकास मिश्रा पिता स्व० बबलू मिश्रा साकिन सोखरा बरौनी वार्ड स0-11, दोनों थाना-फुलवरिया, जिला-बेगूसराय को मोतीपुर चौक के पास से विधिवत गिरफ्तार किया गया। अमरजीत तिवारी के पास से राजकुमार चौधरी का आधार कार्ड एवं 4100 रूपया तथा अभय मिश्रा के पास से 4,000 रूपया बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त 1-अमरजीत तिवारी एवं 2-अभय मिश्रा उर्फ विकास मिश्रा का अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। इनदोनों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि दिनांक 14.08.2026 को अपने अन्य साथी मिठ्ठु तिवारी के साथ चोरी का योजना बनाये। जिसके बाद सेन्ट्रल बैंक ताजपुर से 01 व्यक्ति का रेक्की कर हास्पीटल चौक गये। उस व्यक्ति के पीठ पर मिठ्ठु तिवारी द्वारा थुक दिया गया। जब व्यक्ति अपना कपड़ा साफ करने के लिए हॉस्पीटल के पास रूका, उसी समय ये दोनों व्यक्ति को कपडा साफ करने में मदद करने लगे। इसी बीच मिठ्ठु तिवारी मोटरसाईकिल का डिक्की खोलकर झोला में रखा 30000 रूपया, पासबूक एवं आधार कार्ड लेकर भाग गये।
ये दोनों बताये कि दिनांक 14.08.2026 को लक्ष्मी टॉकिज के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एक महिला पैसा निकली थी। इसी क्रम में इनदोनों एवं मिठठु तिवारी द्वारा मलिा से पैसा एवं मोबाईल छिन लिया गया। इस संबंध में नगर थाना समस्तीपुर कांड स0-226/26, दिनांक-14.08.2026, धारा-304 भा०न्या०स० दर्ज किया गया है। ये भी बताये कि दिनांक-31.07.2026 को चांदनी चौक, ताजपुर के पास भी इनलोगों के द्वारा एक महिला के गर्दन से 10 ग्राम का सोना का चैन झपट्टा मारकर छीन लिये थे। जिस संबंध में ताजपुर थाना कांड स0-176/26, दिनांक-31.07.2026, धारा-304 (2) भा०न्या०स० दर्ज किया गया है।
ये दोनों पेशेवर अपराधकर्मी है, इनलोगों के द्वारा कई अपराध किया गया है। इस संबंध में पता लगाया जा रहा है। गठित विशेष टीम द्वारा चोरी किए गये पैसे की बरामदगी एवं अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी कर रही है।
गिरफ़्तार अपराध कार्मिक का नाम एवं पताः-
1-अभय मिश्रा उर्फ विकास मिश्रा पिता-स्व० बबलू मिश्रा साकिन सोखरा बरौनी वार्ड स0-11, थाना-फुलवरिया,
जिला-बेगूसराय
अपराधिक इतिहास-
1- वारसलीगंज कविया थाना कांड स0-77/24, दिनांक-10.06.2024, धारा-379 भा०द०वि०
2- नगर थाना कांड स0-110/25, दिनांक-10.06.2024, धारा-303 (2),318 (4),3 (5) भा०न्या०स०
3- जमुई थाना कांड सं0-250/26, दिनांक-26.05.2026, धारा-304 (2) भा०न्या०स०
4- नगर थाना समस्तीपुर कांड स0-226/26, दिनांक-14.08.2026, धारा-304 भा०न्या०स०
5- ताजपुर थाना कांड स0-176/26, दिनांक-31.07.2026, धारा-304 (2) भा०न्या०स०
6- दलसिंहसराय थाना कांड स0-453/26 दिनांक-12.08.2026, धारा-304 (2) भा०न्या०स०
2-अमरजीत तिवारी पिता-दिलिप तिवारी साकिन-सोखरा वार्ड स0-18 थाना-फुलवरिया, जिला-बेगूसराय
अपराधिक इतिहास-
1- वारसलीगंज कविया थाना कांड स0-27/23, दिनांक-02.02.2023, धारा-356/379 भा०द०वि०
2-आरा उभयथाना कांउ स0-90/24, दिनांक-20.06.2024, धारा-356/379/411 भा0द0वि0
3- मुसरीघरारी थाना कांड स0-127/24, दिनांक-02.09.2024, धारा-304 (2) भा०न्या०स०
4- दलसिंहसराय थाना कांड स0-105/25, दिनांक-21.03.2025, धारा-303 (2) भा०न्या०स०
5- दलसिंहसराय थाना कांड स0-405/26, दिनांक-20.07.2025, धारा-303 (2) भा०न्या०स०
6- दलसिंहसराय थाना कांड सं0-406/26, दिनांक-20.07.2025, धारा-303 (2) भा०न्या०स०
7- दलसिंहसराय थाना कांड स0-408/26, दिनांक-22.07.2025, धारा-303 (2) भा०न्या०स०
8- नगर थाना समस्तीपुर कांड स0-226/26, दिनांक-14.08.2026, धारा-304 भा०न्या०स०
9- ताजपुर थाना कांड स0-176/26, दिनांक-31.07.2026, धारा-304 (2) भा०न्या०स०
बरामदगीः-
1- नगद-8100 रूपया (चोरी किया गया)
2- मोबाइल-02
विशेष टीम / छापेमारी में शामिल पदाधिकारी/कर्मीः-
- पु०नि० मनीष कुमार, थानाध्यक्ष ताजपुर थाना।
- पु०अ०नि० आयषा कुमारी, ताजपुर थाना।
- डी०आई०यू० शाखा, समस्तीपुर।
- सशस्त्र बल ताजपुर थाना।


















































