थाना अध्यक्ष चकमेहसी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में कल्याणपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज, आरोपी गुलाब राय सहित आधा दर्जन नामजद

503

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत स्थित छेठ बखरी गांव में चकमेहसी थाना लूट कांड के आरोपी गुलाब राय के घर छापामारी कर गिरफ्तार करने गई चकमेहसी थाना अध्यक्ष व पुलिस के साथ झड़प कर आरोपी द्वारा पुलिस पर पिस्तौल तानकर फायर करने सरकारी कार्य में बाघा करने मौका पाकर बुलेट पर सवार होकर आरोपी सहित तीन फरार मंगलवार के लगभग 2:00 बजे दिन के बाद घटना को लेकर थाना अध्यक्ष दिव्या ज्योति ने कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष साहब प्रशिक्षु डीएसपी विकास केशव ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में गुलाब राय मां मिथलेश देवी मुकेश कुमार चंदन कुमार साहित 6 को नामजद किया गया है वहीं अन्य 8 से 10 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। घटनास्थल से हुई फायर का खोखा नहीं मिलने की बात थाना अध्यक्ष ने बताई। अग्रसर कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here