दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड मे मोतीपुर मुखिया का शामिल होने जिले के लिए गर्व की बात!

367

दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के उपरांत मुखिया प्रेमा देवी को शाल और मुभ मोमेन्टो से सम्मानित किया गया।

अमरदीप नारायण प्रसाद

प्रधानमंत्री भारत सरकार के द्वारा दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड समारोह मे शामिल होने का आमंत्रण मिलने के उपरान्त-26 जनवरी 2024 को रोसरा प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर के मुखिया प्रेमा देवी को दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड समारोह मे शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, साथ ही परेड समारोह समापन उपरान्त, पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मुखिया प्रेमा देवी को शाल और मोमेन्टो से सम्मानित किया गया।
मुखिया प्रेमा देवी ने बताया की यह सम्मान समस्त मोतीपुर पंचायत वासियो का सम्मान है। मोतीपुर पंचायत के लिए गौरव की बात है।
मोतीपुर पंचयात अपनी कर्तव्य एवं कर्म की गाथा, एक बार फिर, दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड समारोह मे लिख, अपनी मान सम्मान बढ़कर कृतिमान स्थापित किए। दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड समारोह मे समाजसेवी रंजीत कुमार सहनी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here