देसी पिस्तौल के साथ ग्रामीणों ने एक युवक को धर दबोचा।

950

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर थाना क्षेत्र के सरहचिया गांव में एक युवक को देसी पिस्तौल के साथ ग्रामीणों ने धर दबोचा बताया गया कि गांव में किसी व्यक्ति को धमकाने जान मारने के उद्देश्य से कनपटी में पिस्तौल तान दिया था बगल में देख रहे ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा इसकी सूचना थाना अध्यक्ष हसनपुर को दी गई ।मौके पर चौकीदार लालबाबू पासवान घटनास्थल पर पहुंच युवक को अपने कब्जे में ले लिया और इसकी जानकारी हसनपुर थाना अध्यक्ष को रिया। घटना की सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष ने मामले की जांच पड़ताल करने लगे। समाचार प्रेषण तक युवक चौकीदार के हवाले में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here