देसुआ रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रैक पॉइंट पर वर्चस्व जमाने को लेकर देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प!

572

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर देसुआ रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रैक पॉइंट पर वर्चस्व जमाने को लेकर देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। जिस कारण करीब एक दर्जन से अधिक बदमाश घटनास्थल पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। वहीं, वर्चस्व स्थापित करने को लेकर आए बिरनामा तुला पंचायत के मुखिया पति बैजू राय सहित दो लोगों की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और पिटाई उपरांत उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मुखिया पति बैजू राय राय का अंगारघाट थाना क्षेत्र, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का पूर्वी इलाके और उजियारपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी और उत्तरी इलाके में खासा दबदबा है। बताया गया कि बैजू राय पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, लूट, अपहरण और छिनतई जैसी घटनाएं शामिल हैं। बताया जाता है कि निर्माणाधीन रैक पॉइंट पर अपना वर्चस्व स्थापित करने को लेकर बैजू राय अपने साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ था। जिसका स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद बैजू राय अपने साथियों के साथ अपने बाइकों को छोड़कर भागने लगा। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई कर दी गई। सूचना उपरांत पहुंची उजियारपुर थाना के पुलिस के द्वारा मुखिया पति बैजू राय और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here