जिला गंगा समिति जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रसलपुर सीढ़ी घाट मोहनपुर में किया गया किया गया। उक्त अभियान के तहत सफाई अभियान,स्वच्छता रैली, हस्ताक्षर अभियान,पौधारोपण इत्यादि गतिविधि आयोजित की गई।जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति ने सभी स्वयंसेवक को नदियों को स्वच्छ रखने हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलाया, घाट के दोनों छोर पर सैकड़ों की संख्या में पौधा रोपण किया गया, स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकम का आयोजन एन एस एस नोडल अधिकारी डॉ लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में रजनीश कुमार,बबलू कुमार, बिपुल कुमार सिंह स्वयंसवेक एवं गंगा सेवक के साथ साथ सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।





















































