नवादा में हथियारबंद अपराधियों दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 14 लाख का किया लूट

728

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नारदीगंज बड़ी खबर नवादा जिले के नारदीगंज से सामने आ रही है, जहां हिसुआ थानाक्षेत्र के ll बस्ती बिगहा में लुटेरों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 14 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर हिसुआ थाना व नारदीगंज थाना की पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लगभग छह की संख्या में अपराधी बैंक पहुंचे थे और हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरों ने ग्राहकों के पैसे भी छिन लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान करने में जुटी है। इससे पहले बुधवार को नवादा के वारिसलीगंज में एसबीआई की शाखा आए इंडेन के कर्मी से लूट की घटना हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here