पंचायत उपचुनाव के नामांकन जारी।

523

समस्तीपुर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायतों में भिन्न-भिन्न पदों पर मुखिया वार्ड सदस्य पंच पद के लिए प्रतिनियुक्त प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी,अंचलाधिकारी कमलेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में 3 मई से नामांकन होने की अधिसूचना जारी की गई थी। इस संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि सोमनाहा में मुखिया पद के रिक्त पद पर नामांकन में नामांकन के प्रथम दिन किसी ने उम्मीदवारी नामांकन नहीं किया । वही मालीनगर पंचायत के वार्ड सदस्य पद पर नामांकन नहीं हुई। खरसड पश्चिमी व पूर्वी मैं पंच पद पर नामांकन उम्मीदवारी करनी थी। किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। पुरुषोत्तमपुर ,बिरसिंहपुर , ध्रुवगामा आदि पंचायतों के उम्मीदवारों ने भी ग्राम कचहरी वार्ड सदस्य आदि के पद नामांकन नहीं किया। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड उपचुनाव निर्वाचि पदाधिकारी श्री कुमार ने दी । आगे उन्होंने बताया कि 3 मई से लेकर 9 मई तक उप चुनाव का नामांकन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here