परतापुर गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार

322

समस्तीपुर : कल्याणपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड संख्या 9 में काली बरहम पूजने के क्रम में 16 अप्रैल की संध्या एक राउंड फायर हुई जिसमें गांव के ही गोरख साह के पुत्र 25 वर्षीय रोहित कुमार जख्मी हुए थे। पीड़ित मां अनीता देवी ने पुत्र को गोली लगने को लेकर थाने में प्राथमिकी संख्या 128/25 दर्ज कराते हुए पांच को आरोपित किया था, जिसमें गांव के ही पवन साह के पुत्र बिट्टू कुमार को स्थानीय पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। बता दे की शनिवार 19 अप्रैल के अपराह्न में गोलीकांड का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा घटनास्थल पहुंचे थे। कई बिंदुओं पर जांच करते हुए थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा आदि को कई निर्देश दिए, उसी आलोक में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में परतापुर में छापेमारी कर बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी थाना अध्यक्ष ने दी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here