पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बालक की मौत, मनियारपुर गांव में मचा कोहराम

771

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के चोंचा चौर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बालक की हो गई मौत। मृतक बालको की पहचान मनियारपुर वार्ड संख्या 07 निवासी धर्मेंद्र साह का 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार एवं आदित्य कुमार 08 वर्ष के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन आयुष कुमार एवं आदित्य कुमार स्कूल से छुट्टी के बाद अपने अपने घर आया और अपना बस्ता रखकर नहाने के लिए पेट्रोल पंप के पीछे चोंचा चौर के तरफ चला गया। उक्त स्थान पर जेसीबी मशीन से खोदा गया गढ्ढा जिसमें बरसात का पानी भरा हुआ था दोनो पानी में नहाने लगा जहां बारी बारी से दोनो बालक गहरे पानी में चला गया जिससे दोनो की मौत डुबने से हो गई। घर के लोग दोनो को कल से ही खोज रहे थे शुक्रवार की सुबह दोनो बालक की लाश बरामद की गई। इधर जानकारी मिलने पर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनो लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गये हैं। वही एक घर में दो बालक की मौत होने से मनियारपुर गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर हाल बुरा बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here