पिस्टल का भय दिखाकर प्रोफेसर से रंगदारी मांग रहा एक अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद

778

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा। अति व्यस्ततम इलाका स्टेशन रोड में पिस्टल का भय दिखाकर मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे प्रोफेसर से एक अपराधी रंगदारी मांग कर रहा था जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर नगर थाना को सौंप दिया। पूछताछ में अपराधी अपना नाम महाकाल रंजीत और घर हिसुआ थाना क्षेत्र के हदसा गांव बता रहा है। बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड निवासी प्रोफेसर संजीव कुमार आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकल रहे थे, तभी हथियार से लैश अपराधी उनके घर के दरवाजे पर ही 2 लाख रुपये रंगदारी का मांग करने लगा। विरोध करने पर अपराधी ने उनके साथ मारपीट भी किया। जिसके बाद शोर-शराबा होने लगा। शोर-शराबा होते देख अपराधी अपने दोनों हाथों में हथियार लहराते भागने लगा, तभी आसपास के लोगों ने उसे दबोच कर नगर थाना को सौप दिया। फिलहाल नगर थाने में पीड़ित संजीव कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here