पिस्टल डाइगर के साथ दो धराए

501

समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के गोपालपुर चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने दो बदमाश को देसी पिस्टल डाइगर एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों बदमाश की पहचान गोपालपुर गांव के राजेंद्र महतो के पुत्र सुधीर कुमार विजय कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों लूट की योजना को ले दो हथियार रखे हुए थे। आर्म्स एक्ट के तहत दोनों पर प्राथमिक की दर्ज कर न्याय हिरासत में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here