महान वीरांगना, प्रथम स्वतंत्रता सेनानी ऊदा देवी पासी का जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

149

बिहारशरीफः-बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित ब्लॉक चौक पर अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी ऊदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता,गांव बचाओ संघर्ष मोर्चा के संस्थापक चंद्रशेखर प्रसाद ने की।
इस मौके पर अतिपिछड़ा/दलित/ अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि 1857 की क्रांति की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी का जन्म 30 जून 1830 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के उजरियावाॅ (वर्तमान गोतमी नगर) गांव में एक पासी परिवार में हुआ था। ऊदा देवी को उनकी वीरता के साथ-साथ एक नेता के रूप में उनके कौशल के लिए भी याद किया जाता है। उनकी यह प्रेरणा उनके पति मक्का पासी के शहादत से मिली थी। इन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध हथियार उठाने के लिए लोगों, विशेषकर दलित महिलाओं को एकजुट करने का कार्य किया।
वह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अवध के नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सेना का हिस्सा थी। लखनऊ के सिकंदराबाद में नवाब वाजिद अली शाह के सेना आराम कर रही थी तभी अंग्रेजों ने मध्य रात्रि के समय उन पर आक्रमण कर दिया और तभी उन्होंने पुरुष वस्त्र पहनकर गोला बारूद लेकर लखनऊ के सिकंदर बाग में एक पेड़ पर चढ़कर 36 अंग्रेज सिपाहियों को मार डाला था। जब तक वह लड़ती रही जब तक गोला बारूद खत्म न हो गया हो।अंग्रेजों से लड़ते हुए 16 नवंबर 1857 को वीरगति प्राप्त की थी।
इस मौके पर अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव उमेश पंडित कमलेश कुमार कमल फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद अजीत कुमार चौधरी जगलाल चौधरी अजय कुमार शैलेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here