प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्स गोदाम की जांच वरीये सहकारिता प्रसार पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने किया।

283

समस्तीपुर : कल्याणपुर विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वरीये सहकारिता प्रसार पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्स की जांच करते हुए अनियमितता पाए जाने पर स्थानीय थाने में तीनों पैक्स अध्यक्ष सह प्रबंधक के खिलाफ थाना अध्यक्ष को संहिता दर्ज करने का आवेदन दिया है। पदाधिकारी श्री कुमार ने दिए गए आवेदन में वर्णित किया है कि जब मैं जांच में पहुंचा तो रामभद्रपुर पैक्स के अध्यक्ष नंदकिशोर शाह प्रबंधक अर्जुन कुमार साह पैक्स गोदाम मैं ताला भरे हुए थे बार-बार कहने के बावजूद भी गोदाम का ताला खोलने से कतरा रहे थे, नहीं खोलने पर ऐसा प्रतीत होता है कि मामला कालाबाजारी का है वहीं दूसरी ओर मुक्तापुर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार राय प्रबंधक अशोक राय के द्वारा गोदाम खोलकर दिखने में टाल मटोल करते हुए नहीं खोला इससे साफ स्पष्ट होता है कि किसानों से धान अधिप्राप्ति दोनों के द्वारा अनियमितता बरती गई है वहीं दूसरी और बिरसिंहपुर पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार साह प्रबंधक मंजर पासवान पर इसी मुद्दे को लेकर सनहा दर्ज करने का आवेदन थाना अध्यक्ष को दिया गया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला काफी गंभीर है अग्रसर कार्रवाई जारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here