फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार।

99

समस्तीपुर,: चकमेहसी थाना कांड संख्या 14/26 में फरार चल रहे नामजद आरोपी के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया।आरोपी की पहचान मालीनगर निवासी वीरेंद्र पासवान उर्फ विक्रम पासवान के पुत्र सचिन कुमार उर्फ धर्मेश आनंदा के रूप में हुई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि कांड संख्या 14/26 में फरार चल रहे नामजद आरोपी के घर अपर निरीक्षक एसआई रामनाथ राय के द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुष्टि थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here