समस्तीपुर, ताजपुर प्रखंड के ई०किसान भवन, के सभा कछ में जल-जीवन-हरियाली दिवस पर किसान गोष्ठि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्येक्रम की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने किया ,कार्येक्रम के संबोधन में वीरेंद्र कुमार ने प्रखंड के सभी किसानों को जैविक पद्धत्ति से खेती करने का आग्रह किया जिससे की किसान रासायनिक प्रभाव को कम करके अपनी उत्पाद को उचित कीमत पर बेच कर अपनी आमदनी में इजाफा पा सकते है। लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सतीश राज ने जल प्रबंधन हेतु स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई की विशेषता पर प्रकाश डाला साथ ही बताया गया कि आज के दौर में क्लाइमेट चेंज के कारण भुगर्व जल स्तर बहुत नीचे जा रहा है जिसको बचाने के लिए जल प्रबंधन का सभी पद्धति को अपनाना है।प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रनोज कुमार ने ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पर उद्यान विभाग से अनुदान लेने की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से जानकारी दी, कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक पंकज कुमार ने की उन्होंने कार्येक्रम के संबोधन में कहा कि कृषि विभाग के द्वारा मार्च से दिसंबर 2021 तक प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया जाना है, कृषि समन्वयक पंकज कुमार का कहना है कि जैविक खेती में राइजोबियम कल्चर से बीज उपचार, माईकोराइजा से फायदा, एवं एफ. आई. आर (फंजीसाइड, इंसएक्टिसाइड, एवं राइजोबियम कल्चर) से बीज उपचार करने की बात बताई, इस विधि से बीज उपचार करने से किसी भी फसल में बीज जनित रोग ,फसल में लगने वाले भिविन्न प्रकार के किट एवं व्याधि से बचा जा सकता है, जिससे किसानों को फसल में लगने वाले लागत कीमत में कमी आती है, किसानों को आत्मनिर्भर बनने के लिए जैविक खेती ही विकल्प है जिससे हर हाल में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को अपनाना होगा।कार्येक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार ने की एवं कृषि विभाग के भिविन्न योजनाओं का चर्चा किया एवं वैकल्पिक फसलों की जानकारी दी।साथ ही कृषि समन्वयक हरिदर्शन चौधरी, सुरेश प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, अमरेंद्र प्रसाद राय, नृपेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, सुजीत कुमार वर्मा ने भी कृषि की नई-नई तकनीक की जानकारी दी। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक स्वाति कुमारी, मारुत नंदन शुक्ल, किसान सलाहकार सुरेंद्र प्रसाद रौशन, संतोष कुमार झा, सुनील कुमार सिंह, कपिल भूषण, रामबालक राय,अवदेश कुमार सिंह, जय प्रकाश, मनोज कुमार, संजीत कुमार शर्मा, विनोद राम, सुशील कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक संजीव कुमार, लेखापाल आशुतोष कुमार इत्यादि ने भाग लिया ।






















































