बंगरा थाना क्षेत्र में सफारी गाड़ी ने मालढ़ोवा टेम्पू को ठोका, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

694

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर की ओर से तेज गति से आ रही सफारी गाड़ी ने मालढ़ोवा टेम्पू को ठोकते हुए गड्ढे में पलट गई । बताया गया कि घटना स्थल पर दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गया । मामला बंगरा थाना क्षेत्र के रजबा लाईन होटल के पास का है । जहां सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुजफ्फरपुर की ओर से तेज गति से आ रही सफारी सवारी गाड़ी संख्या – बी आर 09 पी ए 2450 ने उसी दिशा से सब्जी व्यवसायी को लेकर मोतीपुर सब्जी मंडी जा रही मालढ़ोवा टेम्पू बी आर 33 जी ए 6977 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया । इससे टेम्पू पर सवार सब्जी व्यवसायी मुजफ्फरपुर के चिकनौटा निवासी 50 वर्षीय प्रदीप साह एवं 60 वर्षीय रामवरण महतो की मौत मौके पर हो गई । वहीं जीतेंद्र राम, सुनील महतो, देवेंद्र साह बुरी तरह घायल हो गये । सूचना पर बंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों मृतक के शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो वहीं तीनों गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा । पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों गाड़ी को जप्त कर थाने ले गई । घटना को लेकर भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, खेग्रामस नेता प्रभात रंजन गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है । माले नेताओं ने मृतक के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए मुआवजा, घायलों को सरकारी स्तर पर समुचित ईलाज कराने एवं सड़क हादसा रोकने की व्यवस्था को लेकर सरकार व प्रशासन से मांग किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here