बिथान थाना क्षेत्र में सूखा नशा के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा, 5 घंटे तक बिथान-ठठेरवा मुख्य पथ को किया जाम।

11

संजय भारती

समस्तीपुर। बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा कारी चौक के समीप बुधवार को सूखे नशे और अवैध शराब के कथित बढ़ते कारोबार के विरोध में सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने करीब 5 घंटे तक बिथान-ठठेरवा मुख्य सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और स्मैक, ब्राउन शुगर, गांजा, हफिंग तथा अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की। युवाओं का आरोप है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ने से बड़ी संख्या में किशोर और युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, नियमित छापेमारी, गिरफ्तारी और युवाओं के बीच नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here