मंत्रो श्रवण कुमार ने खगौल में किया आधुनिक मल्टीप्लेक्स, कॉनप्लेक्स सिनेमाज का उद्घाटन।

13

खगौल को मिला आधुनिक मल्टीप्लेक्स, कॉनप्लेक्स सिनेमाज का बिहार में 13वां और पटना में छठा सिनेमा शुरू

पटना। भारत की तेजी से विस्तार कर रही मल्टीप्लेक्स श्रृंखला कॉनप्लेक्स सिनेमाज ने खगौल, पटना में अपने नए स्मार्ट-फॉर्मेट मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया, जिसका भव्य उद्घाटन आज बिहार सरकार में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने पारंपरिक रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, कॉनप्लेक्स सिनेमाज के प्रबंध निदेशक चंदन कुमार एवं रोहित कुमार सपन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल को खगौल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

वहीं, अपने समोधन में श्रवण कुमार ने कहा कि यह शुरुआत बिहार के विकास में सहचर की भूमिका निभाएगा. आज बिहार की तरक्की हर क्षेत्र में हो रही है. उन्होंने कहा कि आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं का विस्तार केवल लोगों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मल्टीप्लेक्स खगौल और आसपास के लोगों के लिए विश्वस्तरीय मनोरंजन का केंद्र बनेगा तथा शहर के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इससे पहले कॉनप्लेक्स सिनेमाज के प्रबंध निदेशक चंदन कुमार एवं रोहित कुमार सपन ने बताया कि खगौल में कॉनप्लेक्स सिनेमाज के शुभारंभ के साथ ही यह बिहार में कंपनी का 13वां और पटना का छठा सिनेमा बन गया है। इस पहल का उद्देश्य उभरते शहरों और कस्बों में दर्शकों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सिनेमा अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी बिहार के अन्य शहरों में अपने विस्तार की योजना पर तेजी से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नए कॉनप्लेक्स सिनेमाज खगौल में 3 आधुनिक स्क्रीन हैं, जिनकी कुल बैठने की क्षमता 150 सीटों की है। दर्शकों की सुविधा के लिए कपल लाउंजर, सोफा लाउंजर और मिलर्स जैसी प्रीमियम बैठने की व्यवस्था की गई है। सिनेमा हॉल में 2K प्रोजेक्शन, 3D तकनीक और डॉल्बी 7.1 सराउंड साउंड जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे दर्शकों को बेहतरीन ऑडियो-विजुअल अनुभव मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के स्नैक्स और पेय पदार्थों की भी व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here