शुभम की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

12

बरेली – शुभम मैमोरियल साहित्यिक सामाजिक जनकल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्यवती सिंह सत्या ने अपने बेटे स्मृति शेष शुभम की जयंती पर कवि सम्मेलन, मुशायरे तथा सम्मान समारोह का आयोजन ख़ुश लोक अस्पताल के खुशहाली सभागार में मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया।
मुख्यातिथि रहे मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी के भाई एड अनिल कुमार सक्सेना जी।थविशिष्ट अतिथि रहे वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ धीर जी व वरिष्ठ कवि शिव कुमार चंदन जी ( रामपुर)।
संचालन मशहूर संचालक व शायर राज शुक्ल ग़ज़लराज ने किया,माँ शारदे की वंदना संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह ने की।
कार्यक्रम में कवि शिव नाथ सिंह शिव (रायबरेली) तथा कवयित्री किरण सिंह (गाज़ियाबाद) को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। पत्रिका में बरेली सहित अन्य शहरों के कवि शायरों की रचनाओं को प्रकाशित किया गया है।
कार्यक्रम में तीस से अधिक कवि शायरों ने अपनी रचनाओं से सभागार में उपस्थित सभी को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम की कुछ झलकियां प्रस्तुत हैं —++
संस्था संरक्षक—–
विनय साग़र जायसवाल, बरेली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here