समस्तीपुर:
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोराई गांव के वार्ड नंबर 4 मे बुधवार की देर रात एक महिला की संनधिग स्थिति में मौत होने की मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार गोराई गांव के छोटु राय के पत्नी रंजीला देवी की मौत बुधवार की देर रात हो गई।मिली जानकारी के अनुसार पती पत्नी के वीच हुई विवाद के कारण पति के द्वारा मार-पीट करने की बात सामने आई है।जिसके बाद पति पत्नी को तना तनी हो गई।जिससे महिला ने अपने घर में विषपान कर लिया। जिससे परिजनों ने अचेत अवस्था में महिला को पाया। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए स्थानीय नीजी क्लीनिक में इलाज के लिए लेजाया गया।जहां उसकी मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों ने शव घर पर रखकर घर से सभी फरार हो गया।सुचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतिका महिला के भाई दरभंगा जिले के उचौली गांव निवासी हरिओम कुमार राय ने चकमेहशी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन में मृतिका का भाई ने बताया की हिन्दू
रिति-रिवाज से 2018, में अपने हिसाब से दान दहेज देकर शादी किया गया था। जिससे मेरी बहन के घरवालों ने अक्सर पांच लाख रुपए दहेज की मांग एवं सोना की मांग करते रहे हैं।पुरा नही होने के कारण मेरी बहन के साथ मारपीट करता है। जिसके लेकर बहन मानशिक से प्रताड़ित करने की बात कही है।आवेदन में दहेज उत्पीड़न के कारण जान बुझकर कर हत्या किया गया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बतायाकी की मृतिका का भाई ने आवेदन दिया है। जिसमें में एक ही परिवार के पांच लोगों को नामजद जद किया गया है .आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर आगे की करबाई की जा रही है।




















































