समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को लोगों की जुबान पर बिहार की स्वर कोकिला पद्मश्री शारदा सिन्हा के आकस्मिक निधन का समाचार सुनते ही मायूस देखे गए। लोगों का कहना था कि स्वर्गीय शारदा सिन्हा ठीक छठ के मौके पर ही अंतिम सांस ली, उनके द्वारा गई गई छठ मैया की गीत पूरे भारत में प्रचलित हो गई थी वैसे उन्होंने कई फिल्मों में भी गाने गए बिहार वासियों के लिए खासकर काफी लोकप्रिय थी। महिला महाविद्यालय समस्तीपुर की संगीत विषय की व्याख्याता थी। उनके पति शिक्षा विभाग के समस्तीपुर में जिला शिक्षा का अधीक्षक भी रह चुके थे इसको लेकर समस्तीपुर की जनता की नजरों में बसी थी। शोक जताने वालों में भाजपा नेता शशि भूषण शर्मा वासुदेवपुर के उमेश चंद्र प्रसाद कुशवाहा सुधीर शर्मा अखिलेश वर्मा अधिवक्ता अवधेश कुमार पशु चिकित्सक संजीव कुमार देव डॉ विकास पराशर पूर्व प्रमुख मनोज कुमार पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह उप प्रमुख दीपक कुमार मुखिया राधा देवी पैक्स अध्यक्ष दीनदयाल झा कुमार अमित रविंद्र राय शिक्षक युगेश्वर राय संतनन कुमार बाला आदि शामिल है।
























































