बेतिया में सेंको गोल्ड शोरूम से करोड़ों की लूट पर आलोक मेहता जी ने जताई चिंता।

25

उजियारपुर , 18 नवंबर 2026

बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित सेंको गोल्ड शोरूम से आज दोपहर कई करोड़ों की दिनदहाड़े लूट पर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता जी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लूट, चैन छिनतई, शोरूम से लूट, हत्या, लड़कियों से छेड़खानी और अन्य अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। अपराधी बेखौफ हैं, प्रशासन पूरी तरह फेल है। बिहार सरकार से अपराध संभल नहीं रहा है। बेहद तेजी से बढ़ रहा अपराध का ग्राफ चिंताजनक है l बिहार में भय भ्र्ष्टाचार एवं अराजकता का आलम है l सम्राट सरकार पूर्णतः फेल है l

श्री मेहता की मांग —

  1. बदहाल कानून-व्यवस्था को सुचारू किया जाए।
  2. अपराधियों पर नकेल कसी जाए।
  3. लूट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।
  4. लूट का सामान बरामद किया जाए। भवदीय,
    आलोक कुमार मेहता
    विधायक सह पूर्व मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here