समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में नव चयनित समूह की छात्राओं को सहगल फाउंडेशन द्वारा डिजिटल जागरूकता जोड़े गांव को दुनिया से पुस्तक का वितरण किया गया। वहीं पूर्व में 5 माह के उक्त कोर्स को पूर्ण करने वाली छात्राओं को संस्था के असिस्टेंट प्रोग्राम लीडर सागर सिद्धार्थ के द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ़ कंप्लीशन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के असिस्टेंट प्रोग्राम लीडर सागर सिद्धार्थ के साथ एग्रीकल्चर एक्सपर्ट आनंद मौर्य, लेखा पदाधिकारी नागेंद्र गुप्ता, फिल्ड अस्सिटेंट राजलक्ष्मी, कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार, शिक्षक यशवंत चौधरी, किरण कुमारी, विमला कुमारी आदि ने बच्चों को कंप्यूटर की दुनिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर व अन्य डिवाइस के माध्यम से बदलते दुनिया में डिजिटल साक्षरता प्राप्त कर अपने जीवन को उन्नत बनाना है।
Home चंद्रकांता न्यूज़ मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुस्तक...




















































