महागठबंधन घटक दलों के नेताओं की बैठक हुई।

436

राजकुमार राय चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर:
महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय की अध्यक्षता में इनके कल्याणपुर आवास पर हुई जिसमें राज्य स्तर पर महागठबंधन द्वारा तय कार्यक्रम पूरे बिहार में 15 जून 2023 को भाजपा के नौ साल की तबाही-बर्बादी -तानाशाही के खिलाफ प्रखंड मुख्यालयों पर घरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।बैठक में भाकपा माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कांग्रेस अधयक्ष आशुतोष कुमार, सीपीएम से लाला प्रसाद सीपीआई से ब्रजेश प्रसाद देव,राजद जिला महासचिव रामकलेवर ठाकुर, जदयू जिला महासचिव मोo तबरेज एवं राजद मीडिया प्रभारी बेचन कुमार शामिल हुए एवं कल्याणपुर प्रखंड पर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बेहतर जनभागीदारी पर बल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here