समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष पांच जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से जख्मी को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान रामपुर गांव के भोला महतो की 25 वर्षीय पत्नी ममता देवी पति 30 वर्षीय भोला महतो,जखरा गांव के रोशन राम की पत्नी 22 वर्षीय खुशबू कुमारी 24 वर्षीय पति रोशन राम, कल्याणपुर के स्वर्गीय राम लखन प्रधान के पुत्र 45 वर्षीय सुबोध प्रधान जख्मी का इलाज सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके ठाकुर ने दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन आते ही अग्रसर कार्रवाई शुरू की जाएगी।





















































