समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर राजद के प्रखंड अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई l अध्यक्षता व संचालन राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने की l बैठक में बूथ कमिटी , पंचायत कमिटी तथा प्रखंड कमिटी पर चर्चा हुई l राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को संशोधित बूथ कमिटी, पंचायत कमिटी तथा प्रखंड कमिटी की सूची 01 सप्ताह के अन्दर जिला राजद कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया l उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार के प्रखंड अध्यक्षों का 02 दिवसीय प्रशिक्षण आगामी 30 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर को पटना में आयोजित किया जाएगा, जिसमे समस्तीपुर के सभी 20 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल होंगे l बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर सम्पूर्ण समस्तीपुर जिला को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने तथा किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग बिहार सरकार से की गयी l बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित व बारिश से जलजमाव वाले क्षेत्रों का सर्वेक्षण कराने के लिए एक टीम का गठन करने की जरुरत है तथा उस टीम में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जिला के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए l उन्होंने जिला को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को इस मुद्दे को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित करना चाहिए l बैठक को राजद के प्रांतीय महासचिव सदानंद झा , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर सत्यनारायण राय, जिला राजद महासचिव ललन यादव, जिला महासचिव अजय राय, जिला महासचिव रामकलेवर ठाकुर , जिला महासचिव रामविनोद पासवान , राजद प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः उमेश प्रसाद यादव , गंगा यादव , रामस्वार्थ यादव , शिवचन्द्र प्रसाद यादव , लक्ष्मी कांत निराला, विष्णुदेव पासवान , मोo याहया उर्फ बरसाती , सुरेश कुमार राय, मोo इसहाख, नवीन कुमार, प्रमोद कुमार राय, गरीब मांझी , कार्यालय सचिव रोशन यादव , राजद नेता रवि आनंद , सुमित यादव , परमानन्द यादव , राजीव राय, रिंकू सिंह , रंजीत कुमार रम्भू , रामबाबू राय, बिजली कुमार यादव , शिवजी महतो आदि मौजूद थे l





















































